ePaper

दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को रोकने पर ग्रामीणों ने जतायी आपत्ति

Updated at : 27 Jul 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को रोकने पर ग्रामीणों ने जतायी आपत्ति

शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से रविवार को समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू अध्यक्षता में बैठक की गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से रविवार को समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस दौरान राजमहल के कर्मियों के दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को रोकने पर ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया. उपस्थित लोगों ने कहा कि गिद्धौर दुर्गा और लक्ष्मी पूजा का प्रभार 1996 में गिद्धौर महाराजा स्व बहादुर प्रताप सिंह ने जनाश्रित घोषित कर पूजा समिति को सौंपा था. इसलिए समिति मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस संबंध में महाराज कुंवर साहब की ओर से कोई लिखित आदेश आता है, तब उनसे मिलकर इस मुद्दे पर बातचीत की जायेगी. बैठक में मेला क्षेत्र की जमीन की बिक्री को लेकर भी नाराजगी जतायी गयी. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि इस जमीन की बिक्री का विरोध किया जायेगा और खरीदार को उस भूमि पर भवन नहीं बनाने दिया जायेगा. मौके पर कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार केशरी, सचिव शंभू कुमार केशरी, उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ कारू, सह कोषाध्यक्ष शंभू बरनवाल, उप सचिव राजेश कुमार उर्फ पाजो, उप सचिव संजय कुमार, उप सचिव चंदन कुमार चिक्कू, पूर्व सचिव राजेश कुमार राजू, अश्वनी सिंह, संतोष सिंह, नरेश सिंह, कुणाल रावत, सुधांशु कुमार, चंदन कुमार, रामावतार राम उर्फ टेमू सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन