चलाया गया वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

चकाई प्रखंड अंतर्गत बिचकोड़बा थाना की पुलिस शनिवार दोपहर सरौन-बक्सिला मुख्य मार्ग पर रंगनिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया.
चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत बिचकोड़बा थाना की पुलिस शनिवार दोपहर सरौन-बक्सिला मुख्य मार्ग पर रंगनिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात सहित हेलमेट की जांच की गयी. साथ ही वाहनों के डिक्की की भी तलाशी भी ली गयी. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा दृष्टिकोण व सड़क सुरक्षा के मानकों को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान बिना कागजात व बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों से पांच हजार रूपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, विकास कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




