ePaper

बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से दो युवक घायल, एक पटना रेफर

Updated at : 17 Jun 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से दो युवक घायल, एक पटना रेफर

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नीम नवादा गांव निवासी बिनोद राम का पुत्र शुभम कुमार तथा सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव निवासी अनिल राम का पुत्र प्रताप कुमार के रूप में हुई है. दोनों घायल युवक मौसेरा भाई है. बताया जाता है कि दोनों युवक सदर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव स्थित अपने ननिहाल गया था जहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर नीमनवादा गांव जा रहा था. जैसे ही ई-रिक्शा खड़गौर गांव के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में ठोकर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार दोनों युवक घायल हो गया जबकि चालक बाल-बाल बच गया. फिलहाल पटना रेफर हुये प्रताप कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन