आमसभा में दो आशा को किया गया चयन

Updated:
विज्ञापन
आमसभा में दो आशा को किया गया चयन

लोहा पंचायत के सलैया व हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को आशा चयन के लिए आम सभा हुई. दोनों ही जगह सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जमादार सिंह ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनो लोहा पंचायत के सलैया व हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को आशा चयन के लिए आम सभा हुई. दोनों ही जगह सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जमादार सिंह ने की. सोनो अस्पताल से आये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि भूषण चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार व बीसीएम व संबंधित गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति में आमसभा में आशा का चयन किया गया. मुखिया जमादार सिंह ने बताया कि सलैया में आशा पद के लिए दो आवेदकों ने अपना दावा पेश किया था. दोनों अभ्यर्थियों इंदू कुमारी पति शिवलाल हंसदा और धानी मरांडी पति बिनोद हेंब्रम के शैक्षणिक योग्यता और उत्तीर्ण श्रेणी की जांच के बाद पाया गया कि धानी मरांडी तृतीय श्रेणी और इंदु कुमारी द्वितीय श्रेणी से दसवीं उत्तीर्ण हुई थी. इंदू कुमारी इससे पूर्व एनजीओ में कार्य करते हुए टीकाकरण अभियान में भी शामिल हुई थी. इन सबों को देखते हुए सलैया में आशा पद के लिए इंदू कुमारी का चयन हुआ. वहीं हरिहरपुर में इस पद के लिए चार आवेदन रिंकू कुमारी पति राजू यादव, काजल कुमारी पति मिथिलेश कुमार, सीमा देवी पति पंकज साव और ज्योति कुमारी पति अरुण कुमार द्वारा दिए गए थे. इसमें रिंकू कुमारी और सीमा देवी दसवीं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण थी और काजल कुमारी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण थी. वहीं ज्योति कुमारी दसवीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण थी. नियम के अनुसार आम सभा में ज्योति कुमारी का चयन आशा के लिए किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन