कचहरी परिसर में बाबू चेथरु सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
कचहरी परिसर में बाबू चेथरु सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू चेथरु सिंह की प्रतिमा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

जमुई . 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू चेथरु सिंह की प्रतिमा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में बाबू चेथरु सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके त्याग और बलिदान को नमन किया. बताया गया कि बाबू चेथरु सिंह ने 26 जनवरी 1930 को ग्राम बाघाखार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था. अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध इस साहसिक कदम के लिए उन्हें चार माह की सजा भी काटनी पड़ी थी. उनका यह योगदान आज भी देशभक्ति की मिसाल माना जाता है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार, अधिवक्ता बृजनंदन सिंह, साधना सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया. मौके पर स्वतंत्रता सेनानी बाबू चेथरु सिंह के पौत्र अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, प्रपौत्र मानस, संदीप एवं अन्य परिजन भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस की गरिमा और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन