बच्चों में गणितीय समझ विकसित करने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षा तीन से पांच तक के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है.
गिद्धौर. गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षा तीन से पांच तक के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ नावेद हसन खान ने किया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के क्षेत्र में दक्ष बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ नावेद हसन खान ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बच्चों को गणित के सूत्र तो याद रहते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक समझ विकसित नहीं हो पाती. शिक्षकों को सरल और व्यवहारिक तरीकों से बच्चों में गणितीय समझ विकसित करने की तकनीक सिखायी जा रही है. कार्यक्रम में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति, भाषा कौशल विकास और गणितीय समझ को मजबूत करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जा रही है. साथ ही सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के तहत डिजिटल माध्यमों के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण में शिक्षिका पुनम कुमारी, सोनम राय, रिंकी कुमारी, वर्षा रानी, डोली गुड़िया, अफीफा साहिन तथा शिक्षक विश्वजीत मेहता, अशोक यादव, जितेंद्र कुमार, नवीन चौधरी, कुमार गौरव, मोहिनी गुप्ता, आरिफ हसन, दीपेश कुमार, मुरलीधर चौबे सहित सहित कई शिक्षक-शिक्षिका शामिल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




