ePaper

बच्चों को उदाहरण देकर गणित व विज्ञान विषय को समझाएं शिक्षक

Updated at : 22 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को उदाहरण देकर गणित व विज्ञान विषय को समझाएं शिक्षक

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान पुणे की ओर से गुरुवार से प्रशिक्षण महाविद्यालय में 450 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान पुणे की ओर से गुरुवार से प्रशिक्षण महाविद्यालय में 450 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों में गणित एवं विज्ञान में अभिरुचि विकसित करने के लिए विज्ञान व गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन डॉ सचिन कुमार भारती, प्रभारी प्राचार्य, डॉ रश्मि कुमारी, वरिष्ठ व्याख्याता ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ रश्मि प्रभा ने बिना प्रयोगशाला के गणित व विज्ञान विषय को बच्चों को सिखाने की चर्चा की. डॉ ललन प्रकाश साहनी, डॉ. अनिता मिश्रा, डॉ. कंचन माला, डॉ. सुधीर कुमार व्याख्याता डायट, गिद्धौर, आइआइ एसएस आर पुणे के सुमन कुमार प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद रहे. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सीखने व समझने का कौशल विकसित करना है. बच्चों को आस पास के परिवेश से जोड़कर दैनिक जीवन की घटनाओं का उदाहरण देकर विज्ञान और गणित की शिक्षा देने की मौके पर बात कही गयी. पूछताछ गतिविधि आधारित विज्ञान एवं गणित को अंतर्विषयक बना बच्चों तक इसे पहुंचाने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले रहे प्रशिक्षु शिक्षक इनोवेशन कोच कहलाएंगे. कार्यक्रम के तहत सभी को एक किट प्रदान किया गया. इससे शिक्षक विद्यालय में गतिविधि कराने के लिए इसका उपयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन