सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

242 झाझा विधानसभा, 243 चकाई विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

जमुई. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में गुरुवार को दूसरे दिन 242 झाझा विधानसभा, 243 चकाई विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर झाझा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, चकाई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया. प्रशिक्षण के क्रम में पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर पदाधिकारी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन