अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

झाझा-बोड़बा मुख्य मार्ग के करहरा बाजार के समीप अपनी मां के साथ चल रहे पांच वर्षीय बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया .
झाझा. झाझा-बोड़बा मुख्य मार्ग के करहरा बाजार के समीप अपनी मां के साथ चल रहे पांच वर्षीय बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया .इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ नवाब ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान करहरा गांव निवासी रोहित ठाकुर का 5 वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष कुमार के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि मृतक अपनी मां गुमसुम देवी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगवाकर घर आ रहा था. तभी अनियंत्रित मिट्टी लगा ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया. जिसमें रुद्राक्ष बुरी तरह से घायल हो गया. ट्रैक्टर चालक कुछ दूर जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दिया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस छानबिन कर रही है. पीड़ित परिवार की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिला है. जैसे ही आवेदन मिलता है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




