दिव्यांग छात्रा को मिली ट्राइसाइकिल, स्कूल जाने की राह हुई आसान

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :27 Apr 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रा को मिली ट्राइसाइकिल, स्कूल जाने की राह हुई आसान

सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए उसकी मदद की.

विज्ञापन

सोनो से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Jamui news सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए उसकी मदद की. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने छात्रा को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे अब उसकी स्कूल आने-जाने की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में छात्रा की परेशानी को दिखाते हुए उसे ट्राइसाइकिल देने की मांग की गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और छात्रा की पहचान कर उसे सोमवार को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया. यहां बीडीओ ने उसे ट्राइसाइकिल सौंपा. इस मौके पर छात्रा का मनोबल बढ़ाने के लिए एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई. बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि छात्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही उसे बैटरी चालित (मोटराइज्ड) ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने इस पहल में सहयोग के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जमुई का आभार जताया और कहा कि प्रशासन जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन