ट्रक के धक्के से टोटो क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

थाना क्षेत्र स्थित महुली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को मुख्य राजमार्ग किनारे अनियंत्रित ट्रक के धक्के से खड़े टोटो क्षतिगस्त हो गया.
गिद्धौर. थाना क्षेत्र स्थित महुली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को मुख्य राजमार्ग किनारे अनियंत्रित ट्रक के धक्के से खड़े टोटो क्षतिगस्त हो गया. इस हादसे में टोटो चालक बाल-बाल बच गया. टोटो चालक संतोष कुमार पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दुकान की ओर चला गया. इसी बीच तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सीधे टोटो में टक्कर मार दिया. घटना में टोटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हादसे के समय चालक और यात्री वाहन से बाहर थे, इसके कारण कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










