सरस्वती पूजा में डीजे के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

Updated at :30 Jan 2025 8:49 PM
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

थाना में सरस्वती पूजा के विधिवत एवं सौहार्दपूर्ण संचालन को ले प्रखंड भर के डीजे संचालकों के साथ गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बैठक की

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना में सरस्वती पूजा के विधिवत एवं सौहार्दपूर्ण संचालन को ले प्रखंड भर के डीजे संचालकों के साथ गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बैठक की. डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, अगर कहीं से कोई कोताही बरते जाने की सूचना मिली तो संबंधित डीजे संचालकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रशासन के आदेशों का अनुपालन करें और सांस्कृतिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार संपन्न करने में प्रसाशन को सहयोग करें. इस मौके पर बैठक में डीजे संचालक मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना यादव, दशरथ चौधरी, गणेश मांझी, अनिल कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, सुरेश वर्णवाल, संतोष साह के अलावे कई डीजे संचालक बैठक में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन