प्राथमिक विद्यालय बखारी का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया मिड-डे मील का राशन व अन्य सामान

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बखारी का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया मिड-डे मील का राशन व अन्य सामान

बरहट थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बखारी में बीते रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

जमुई. बरहट थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बखारी में बीते रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब हमलोग विद्यालय पहुंचे और गेट खोलने के बाद जब ऑफिस और क्लासरूम में गये तो दोनों जगह का ताला टूटा हुआ था. अंदर अलमारी और गोदरेज अस्त-व्यस्त मिले. घटना की जानकारी बीआरसी लिपिक अजय कुमार सिंह और बीईओ को देने के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों और बरहट थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एसआइ सुमन कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि चोरों ने स्कूल में रखी अलमारी और गोदरेज का ताला तोड़कर मिड-डे मील राशन, बर्तन और जरूरी कागजात चोरी कर ली. घटना की सूचना पर विद्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन