थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

Updated at : 06 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के सलैया गांव में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान एक युवक मशीन की चपेट में आ गया. इस कारण वह घायल हो गया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सलैया गांव में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान एक युवक मशीन की चपेट में आ गया. इस कारण वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों को परिजन के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल युवक की पहचान नरेश यादव का पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन उन्हें सर व अन्य जगहों पर अत्यधिक चोट लगने क कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक के पिता नरेश ने बताया कि खेत पर मेरा पुत्र गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा था. तभी मशीन लड़खड़ाकर उसके ऊपर गिर गया. मेरा पुत्र मशीन के नीचे दब गया और घायल हो गया. आसपास के लोगों ने देखा. हो-हल्ला किया. तब उसे निकाला गया है. चिकित्सक ने घायल युवक को खतरे से बाहर बताया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन