ePaper

सर्पदंश से महिला की मौत, कोहराम

Updated at : 18 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से महिला की मौत, कोहराम

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सलोन गांव में मंगलवार देर रात सोये अवस्था में महिला को सांप ने डस लिया.

विज्ञापन

जमुई . जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सलोन गांव में मंगलवार देर रात सोये अवस्था में महिला को सांप ने डस लिया. महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला सलोन गांव निवासी विष्णु तुरी की पत्नी नेहा देवी थी. सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक नेहा देवी घर में सोयी हुई थी, तभी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया. नेहा देवी की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन