आरसीसी माधोपुर ने जीता प्रीमियर लीग का फाइनल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 22 Feb 2026 9:29 PM
प्रखंड की माधोपुर पंचायत अंतर्गत चोरकटा गांव के खेल मैदान पर चल रहे माधोपुर प्रीमियर लीग सीजन 5 का फाइनल मुकाबला रविवार को विकास टाइगर रायचोर व आरसीसी माधोपुर के बीच खेला गया.
चकाई. प्रखंड की माधोपुर पंचायत अंतर्गत चोरकटा गांव के खेल मैदान पर चल रहे माधोपुर प्रीमियर लीग सीजन 5 का फाइनल मुकाबला रविवार को विकास टाइगर रायचोर व आरसीसी माधोपुर के बीच खेला गया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास टाइगर की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी माधोपुर की टीम ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. आरसीसी माधोपुर के अभिषेक कुमार ने 32 गेंद में पांच चौका और आठ छक्का की मदद से 84 रन तथा बिट्टू कुमार ने 32 गेंद में 70 रनों की धुआंधार पारी खेल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दिया. मैन आफ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब अभिषेक कुमार को दिया गया.विजेता और उप विजेता टीम को जिला परिषद उपाध्यक्ष राकेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि डोमन पासवान,पूर्व मुखिया रामचंद्र पासवान,उप मुखिया टिंकू कुमार ने संयुक्त रूप से नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. विजेता टीम को 15000 तथा उपविजेता टीम को 10000 का नगद पुरस्कार दिया गया. फाइनल मैच का परिणाम आते ही जमकर आतिशबाजी की गयी. मैच में अंपायर की भूमिका सागर कुमार और सूरज कुमार ने निभाई जबकि आंखों देखा हाल यानि कमेंट्री शुभम उपाध्याय ने सुनाया जबकि स्कोरिंग गौतम सिंहा ने की. मैच के सफल आयोजन में सनोज कुमार,सूरज कुमार,अजय यादव, श्याम शंकर राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










