जमीन बचाने के लिए आदिवासियों को संघर्ष करना होगा

Updated:
विज्ञापन
जमीन बचाने के लिए आदिवासियों को संघर्ष करना होगा

भाकपा माले लोकल कमेटी बरमोरिया के दूसरे सम्मेलन के अवसर पर सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. भाकपा माले लोकल कमेटी बरमोरिया के दूसरे सम्मेलन के अवसर पर सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाकपा माले जिला सचिव काॅमरेड शंभूशरण सिंह भी मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार बुलडोजर की सरकार बन गयी है. इनका एक बुलडोजर गरीब भूमिहीनों पर चल रहा है, तो दूसरा आंदोलनकारियों पर. कार्यक्रम में भाकपा माले प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रखंड में तमाम विकास की योजनाओं में लूट हो रही है. वहीं आदिवासी किसान नेता काॅमरेड कालू मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज को जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा के लिए चकाई प्रखंड मुख्यालय में जगह नहीं देना आदिवासियों के महानायकों के साथ साथ अन्याय है. ऐसे में आदिवासी संघर्ष मोर्चा चुप नहीं बैठेगी. युवा नेता बाबू साहब ने कहा कि जमुई जिला की जनता को राहत देने के लिए जन आंदोलन किया जायेगा. वहीं इस दौरान 11 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन किया गया. इसके तहत सचिव पद पर मतला मरांडी एवं पर्यवेक्षक के पद पर काॅमरेड कालू मरांडी का चयन किया गया। जबकि सदस्य पद पर अजीम अंसारी, लखिया टुडू, राशि मुर्मू, जाको मरांडी, मइमलाल मरांडी, परमेश्वर यादव, परमेश्वर मुर्मू, गनू मुर्मू, बसंती सोरेन, मेरी किस्कू का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅमरेड मतला मरांडी ने जबकि संचालन काॅमरेड संजय कुमार राय ने किया. कार्यक्रम में देवरी प्रखंड सचिव कामरेड मुस्तकीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन