ePaper

दधीचि देहदान समिति की टीम को किया गया सम्मानित

Updated at : 11 Aug 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
दधीचि देहदान समिति की टीम को किया गया सम्मानित

पटना में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय अंगदान दिवस व एकादश अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर दधीचि देहदान समिति जमुई की टीम को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जमुई. पटना में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय अंगदान दिवस व एकादश अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर दधीचि देहदान समिति जमुई की टीम को सम्मानित किया गया. दधीचि देहदान समिति बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने यह सम्मान प्रदान किया. मौके पर वर्तमान राज्यपाल आरिफ मो खान, बिहार राज्य स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति गोबिंद कुमार , बिहार राज्य अंग प्रत्यारोपण संगठन के अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल, आइजीएमएस के उपाध्यक्ष डॉ विभूति भूषण, डॉ एकता कुमारी, समिति के प्रदेश महासचिव एवं पदम श्री सम्मानित विमल जैन, समिति के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष, समिति के डॉ संजीव यादव, शैलेश महाजन, अरुण सत्यमूर्ति, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निर्मल जैन, कार्यालय प्रबंधक सूरज कुमार समेत प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मो खान एवं जमुई समिति के मीडिया प्रभारी अनुपम कुमार, शिव शंकर शाह ने देहदान करने का संकल्प लिया. जमुई टीम को सम्मानित होने पर सचिव दिलीप साहू, उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू, संरक्षक डॉ मनोज सिन्हा, चंद्रदेव प्रसाद सिंह, मो मोतीउल्ला, चंद्रकांत भगत, ई भगवान प्रसाद साव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज शाह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एसएन झा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नौशाद अहमद, डॉ अमर मोदी, रमेश गुप्ता, लायंस क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन