महावीर मंदिर में सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

चुरहेत गांव स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मंगलवार को सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.
सोनो. चुरहेत गांव स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मंगलवार को सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. डुमरी के विद्वान ब्राह्मणों की टोली द्वारा वाद्य यंत्र के साथ किये गये इस पाठ से पूरे गांव में भक्ति व श्रद्धा का वातावरण बन गया. डुमरी से आये पंडित दिवाकर पांडेय, हीरालाल पांडेय, शिवम कुमार पांडेय, दिवेश पांडेय, अमित पांडेय, अभिमन्यु पांडेय व अजय पांडेय द्वारा पूजा के उपरांत हनुमान चालीसा व संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया जिसे सुनकर भक्त जन मंत्रमुग्ध हो गये. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष चुरहेत निवासी कामदेव सिंह ने बताया कि सनातन धर्म अक्षुण्ण रहे और लोगों में अपने धर्म के प्रति आस्था मजबूत रहे इसको लेकर डुमरी के इन विद्वान पंडितों की टोली द्वारा गांव गांव जाकर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जा रहे है. वे लोग लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे है जो प्रशंसनीय है. सुशील सिंह, प्रताप सिंह, अविनाश कुमार, अंकित कुमार, ललटू कुमार, दुःखी मिश्रा, अमित पांडेय सहित कई ग्रामीणों ने इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




