मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल स्कूल परिसर में शनिवार देर शाम जन शिक्षण संस्थान की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल स्कूल परिसर में शनिवार देर शाम जन शिक्षण संस्थान की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अमर सिंह की मौजूदगी में संस्थान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक झा के नेतृत्व में हुआ. प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों उकेरी. छात्राओं ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से रचनात्मक कला के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया. प्रतिभागियों की रचनाओं का अवलोकन निदेशक अमर सिंह, शिक्षिका बबीता झा और अर्चना मिश्रा ने किया. मौके पर स्कूल के निदेशक अमर सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं. उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. इस अवसर पर आईटी ट्रेनर अभिषेक कुमार झा, परीक्षक गौरव कुमार, शिवांशु तिवारी सहित दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन