गरज के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Updated:
विज्ञापन
गरज के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

प्रखड क्षेत्र में रविवार संध्या को अचानक तेज हवा एवं मध्यम गरज के साथ हुए मूसलाधार बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखड क्षेत्र में रविवार संध्या को अचानक तेज हवा एवं मध्यम गरज के साथ हुए मूसलाधार बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. तेज हवा के साथ गरज व बारिश के साथ लोग स्थानीय बाजार में इधर उधर दौड़ते भागते नजर आये. अचानक मौसम में आये बदलाव से तापमान में गिरावट आने से इस भीषण गर्मी से तत्काल आमजनों को थोड़ी राहत मिली. वहीं आकाश में बिजली चमकने मेघ गर्जन से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. इस बदले मौसम से एक तरफ जहां दैनिक दिनचर्या पर असर देखा गया, तो वहीं अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के लोग घर में दुबके रहे. इधर बारिश होने से जगह-जगह सड़कों पर बारिश का पानी जम गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन