भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा आज

Updated:
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा आज

सदर प्रखंड के बरुअट्टा गांव में नव निर्मित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड के बरुअट्टा गांव में नव निर्मित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जायेगी. जानकारी देते हुए कायस्थ समाज के लोगों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हो जायेगा. कलश यात्रा में विधायक श्रेयसी सिंह सहित कई प्रबुद्ध जन भी भाग लेंगे. लोगों ने बताया कि बरुअट्टा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में भगवान चित्रगुप्त की आकर्षक मंदिर बनाया गया है. जिसमें पूरे निमय से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इस दौरान चार जून को अन्न रस कार्यक्रम किया जायेगा जबकि पांच जून गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारा का आयोजन किया जायेगा. चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण ललित नारायण सिन्हा और उनके परिवार के द्वारा कराया गया है. ठाकुरबारी भी उन्हीं के पूर्वजों के द्वारा बनाया गया था. इस ठाकुरबाड़ी के नाम पर उनके पूर्वजों ने छह एकड़ जमीन भी दान दिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन