बाइक चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार

बीते दो दिन पूर्व करहरा से बाइक चोरी कर फरार बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

झाझा. बीते दो दिन पूर्व करहरा से बाइक चोरी कर फरार बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सबीता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. महिला के पति ने बताया कि बाइक की खोजबीन के दौरान सिकरडीह गांव निवासी कृष्णा कुमार बाइक को पैदल लेकर जा रहा था. मुझे देखने के बाद उसने बाइक छोड़कर भाग गया. पुलिस को चोर का पूरा डिटेल मिलने के बाद एएसआई मुकेश सिंह को चोर के बारे में सूचना मिली कि वह सिकरडीह गांव में अपने घर पर है. जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन