ePaper

बुजुर्ग दुकानदार को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाये 35 हजार रुपये

Updated at : 17 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग दुकानदार को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाये  35 हजार रुपये

ख्य शहर के दुर्गा मंदिर चौक के पास गुरुवार को कुछ उचक्कों ने एक बुजुर्ग किराना दुकानदार को झांसा देकर 35 हजार रुपये की ठगी कर ली.

विज्ञापन

झाझा. मुख्य शहर के दुर्गा मंदिर चौक के पास गुरुवार को कुछ उचक्कों ने एक बुजुर्ग किराना दुकानदार को झांसा देकर 35 हजार रुपये की ठगी कर ली. जानकारी देते हुए दुकानदार देवनारायण लाल ने बताया कि मैं अपने दुकान में था तभी कुछ युवक मेरी दुकान में हॉर्लिक्स खरीदने आये. जिसकी कीमत दो सौ रुपये थी. उसने दस रुपये के नोट की गड्डी मुझे दे दी और हॉर्लिक्स का डब्बा लेकर चला गया. जब मैं नोटों की गिनती की तो मात्र 170 रुपये ही था. तभी दुकान के पास दो युवक आ गये और बोला जिसने आपको पैसा दिया वह गणेशी मंदिर रोड के उलाय नदी की तरफ गया है. दुकानदार उसके पीछे चला गया. तभी दुकान के पास खड़े दोनों युवक दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 35 हजार रुपये निकाल कर चंपत हो गया. जबतक हम लौट कर दुकान में आये तब तक वह दोनों युवक फरार हो गये. इसके बाद दुाकनदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन