ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

दानापुर-हावडा रेलखंड पर स्थित झाझा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को आउटर सिग्नल के नजदीक खलासी मुहल्ला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.
झाझा. दानापुर-हावडा रेलखंड पर स्थित झाझा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को आउटर सिग्नल के नजदीक खलासी मुहल्ला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दिया. सूचना पाकर पहुंची रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव शिनाख्त को लेकर प्रयास किया लेकिन खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका था. रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि करीब पचास-पचपन वर्षीय एक व्यक्ति का शव रेल लाइन के किनारे से बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










