अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर- झाझा मुख्य मार्ग पर थाने के समीप तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर- झाझा मुख्य मार्ग पर थाने के समीप तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को उपचार के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजुद चिकित्सक द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से स्थिति में सुधार नहीं होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर के चिनबेरिया गांव निवासी कर्म कुमार के रूप में हुई हैं, इधर घटना के बाद गिद्धौर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन