रिश्वत लेते पकड़े गये दोनों पदाधिकारी की निगरानी कोर्ट में पेशी

Updated:
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गये दोनों पदाधिकारी की निगरानी कोर्ट में पेशी

जमुई जिला मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये दोनों पदाधिकारियों को शनिवार को भागलपुर की निगरानी अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर. जमुई जिला मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये दोनों पदाधिकारियों को शनिवार को भागलपुर की निगरानी अदालत में पेश किया गया. दोनों 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गये थे. निगरानी कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गयी. दरअसल, जमुई जिला मुख्यालय स्थित मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार मामला सामने आया था. दोनों अधिकारी मछली पालन योजना के लाभुक से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. इस बाबत सोनो प्रखंड के भेलवा मोहनपुर गांव निवासी लाभुक तुलसी यादव ने शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रोशन भगत

लेखक के बारे में

By रोशन भगत

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन