सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

आठ मई को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. आठ मई को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान गिधौर थाना के बनझुलिया गांव निवासी 68 वर्षीय बेनी पासवान के रूप में हुई है. शुक्रवार को परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. परिजनों ने बताया कि आठ मई को बेनी पासवान अपने घर से कुछ काम के लिए गिधौर बाजार जा रहा था. गिद्धौर बाजार के पास मालवाहक वाहन के धक्के से वह घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद परिजन बेनी पासवान को घर ले गये थे. अचानक गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी. बेनी पासवान की मौत से पूरा परिवार में मातम छाया हुआ है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन