मवेशी चराने के दौरान वज्रपात से बुजुर्ग गंभीर

Updated:
विज्ञापन
मवेशी चराने के दौरान वज्रपात से बुजुर्ग गंभीर

स्थानीय खैरा पंचायत के चरघरा गांव निवासी 65 वर्षीय बुधन यादव बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

खैरा. स्थानीय खैरा पंचायत के चरघरा गांव निवासी 65 वर्षीय बुधन यादव बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना उस वक्त हुई जब वे खैरा बहियार में मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वे अचेत होकर वहीं गिर पड़े. ग्रामीणों ने घायल बुधन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जमुई रेफर किया गया. परिजनों ने बताया कि वज्रपात के कारण उनकी छाती और पेट बुरी तरह झुलस गये हैं. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन