ePaper

हल्ला कर रहे शराबी को किया गिरफ्तार

Updated at : 27 Jul 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
हल्ला कर रहे शराबी को किया गिरफ्तार

पुलिस हो-हल्ला कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. पुलिस हो-हल्ला कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान एसआइ राजेश दास को सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर बाजार में एक व्यक्ति शराब की नशा में हल्ला मचा रहा है. सूचना सत्यापन को लेकर पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति हल्ला कर रहा है. लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास किया तभी जवानों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में अपना नाम छोटू यादव पिता शिवनारायण यादव, साकिन ढेकटांड़ रामपुर थाना लक्ष्मीपुर बताया. पुलिस उसे थाना लाकर जांच करवाया तो शराब पीने की पुष्टि की गई. इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन