अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बालक घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बालक घायल

सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर तुलाडीह गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर तुलाडीह गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सिकंदरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता का पुत्र आलोक कुमार अपने मित्र के साथ साइकिल से अलीगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान तुलाडीह गांव स्थित राइस मिल के समीप पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद पीछे से आ रही एक और बाइक भी अनियंत्रित होकर टकरा गयी. घायल बालक को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं हादसे के बाद दोनों बाइक चालक मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन