ePaper

टोटो के धक्के से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 20 Jun 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो के धक्के से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

ढोंढ़री पंचायत के सरधोडीह चौक के समीप शुक्रवार को ई-रिक्शा के धक्के से मासूम बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सोनो. ढोंढ़री पंचायत के सरधोडीह चौक के समीप शुक्रवार को ई-रिक्शा के धक्के से मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान सरधोडीह निवासी गोपाल मंडल के नाती तीन वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गोपाल मंडल का तीन वर्षीय नाती सड़क किनारे स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में वह जैसे ही सड़क पर आया सामने से आ रहा एक ई-रिक्शा ने उसे ठोकर मार दी. वहीं घटना के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया. बच्चे की मौत से परिवार सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. छोटू बीते कुछ दिनों से अपनी मां के साथ अपने ननिहाल में ही रह रहा था. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन