29 से दो अगस्त तक लगेगा दिव्यांग शिविर

Updated:
विज्ञापन
29 से दो अगस्त तक लगेगा दिव्यांग शिविर

29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांग शिविर लगाया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने बताया कि दिव्यांग शिविर प्रखंड के बीआरसी भवन में लगाया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई . 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांग शिविर लगाया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने बताया कि दिव्यांग शिविर प्रखंड के बीआरसी भवन में लगाया जायेगा. इस शिविर में 6 से 18 वर्ग आयु के सभी कोटि के दिव्यांग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उक्त शिविर में अपने बच्चों के दिव्यांगता का जांच अवश्य कराएं. सीएस डॉ किशोर ने बताया कि 29 जुलाई को जमुई और खैरा एवं 30 जुलाई को झाझा, गिद्धौर और सोनो प्रखंड के बीआरसी भवन में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जायेगा. जबकि 31 जुलाई को बरहट और लक्ष्मीपुर एवं 1 अगस्त को चकाई एवं 2 अगस्त को सिकंदरा एवं अलीगंज प्रखंड के बीआरसी भवन में शिविर लगाया जायेगा. उक्त शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ थनीष कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद हुसैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ अमित कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषी आनंत द्वारा सभी दिव्यांगों का जांच किया जायेगा. जबकि सहयोगी चिकित्सक के रूप में डॉ गौरव हेंब्रम, डॉ सुभम घोष, डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन