ePaper

आज से पांच नवंबर तक होगी भागवत कथा

Updated at : 29 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
आज से पांच नवंबर तक होगी भागवत कथा

प्रखंड स्थित लीलुडीह गांव में बुधवार को श्रीमद भागवत यज्ञ सह कार्तिक उद्यापन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड स्थित लीलुडीह गांव में बुधवार को श्रीमद भागवत यज्ञ सह कार्तिक उद्यापन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में भगवा वस्त्र में सुसज्जित लीलुडीह गांव एवं आसपास की 51 कन्याएं एवं महिलाएं माथे पर कलश लेकर उधो आहार पहुंची जहां वृंदावन से आये विद्वान पंडित संत लक्षमण दास जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल का शुद्धिकरण कराया गया. इस यज्ञ के यजमान एवं लीलूडीह निवासी अवधेश उपाध्याय ने बताया कि बुधवार से प्रतिदिन भागवत कथा पाठ व संध्या में प्रवचन किया जायेगा. वहीं संध्या में आरती की जायेगी. 5 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ सह कार्तिक उद्यापन का समापन किया जायेगा. मौके पर कलश यात्रा में शामिल अवधेश उपाध्याय, परमानंद उपाध्याय, राजीव रंजन उपाध्याय, विवेकानंद उपाध्याय, बुलु उपाध्याय, श्यामानंद उपाध्याय, संजय उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, प्रहलाद उपाध्याय, कन्हैयालाल गुप्ता, कमलाकांत गुप्ता, ख्याली शर्मा, संदीप वर्णवाल, डॉ सुनील वर्णवाल, प्रताप उपाध्याय, निरंजन उपाध्याय, नरेश उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन