Jamui News : प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में शिविर आयोजित कर की गयी 69 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट Jamui News : प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के शिविर में स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी अपर्णा कुमारी द्वारा कुल 69 विद्यालयी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. शिविर में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अपर्णा ने स्कूली छात्र छात्राओं के आंख कान नाक गला शारीरिक दुर्बलता कमजोरी मौसमी बीमारी वायरल फीवर आदि की सामान्य स्वास्थ्य जांच की, जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मौके पर ही दवा उपलब्ध करा उन्हें स्वस्थ्य रहने से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए. वहीं शिविर में विशेष रूप से बच्चे को बदलते मौसम में सचेत रहने की सलाह दी गयी. शिविर के अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक मनीषा कुमारी ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से बच्चों में समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो पाता है. आरबीएसके की टीम ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को साफ सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दे जागरूक किया. इस अवसर पर शिविर में फर्मासिस्ट श्रवण कुमार, एनएम अनिता कुमारी प्रधानाध्यापक मनीषा कुमारी के अलावे कई शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं स्वास्थ्य शिविर के मौके पर मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










