अभाविप सदस्य ने गड्ढे में गिरे बेल को निकाला

Updated:
विज्ञापन
अभाविप सदस्य ने गड्ढे में गिरे बेल को निकाला

शहर के गणेशजी मंदिर वार्ड नंबर 25 के बगल बने गड्ढे में एक बेल के गिर जाने के सूचना मिलने पर अभाविप के सदस्यों ने पहुंचकर गड्ढे से उसे निकाला.

विज्ञापन

झाझा. शहर के गणेशजी मंदिर वार्ड नंबर 25 के बगल बने गड्ढे में एक बेल के गिर जाने के सूचना मिलने पर अभाविप के सदस्यों ने पहुंचकर गड्ढे से उसे निकाला. अभाविप छात्र नेता सह श्रीकृष्ण गौशाला उपाध्यक्ष सूरज बरनवाल ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त जगह पर एक नंदी बाबा 5 फीट गड्ढे में गिर गया है. तभी अपने सहयोगी के अलावा स्थानीय ग्रामीण रोशन कुमार, महेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, दिलीप कुमार आदि के सहयोग से लगभग दो घंटे के मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे गड्ढे से निकाला गया. उन्होंने बताया कि 24 घंटे से नंदी बाबा बड़े गड्ढे में फंसा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना के बाद हमलोग पहुंचे और उसे निकाले. मौके पर पवन कुमार, सोनू कुमार, राकी कुमार, राघव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन