एक मंच पर तकनीकी दक्षता व सांस्कृतिक प्रतिभा का हुआ संगम

Updated at : 07 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
एक मंच पर तकनीकी दक्षता व सांस्कृतिक प्रतिभा का हुआ संगम

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई की ओर से पांच व छह अप्रैल को आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव आरंभ 3.0 का सफलतापूर्वक समापन हो गया.

विज्ञापन

जमुई . राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई की ओर से पांच व छह अप्रैल को आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव आरंभ 3.0 का सफलतापूर्वक समापन हो गया. दो दिवसीय इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आये प्रतिभागियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली. पूरे परिसर में इन दो दिनों के दौरान नवाचार, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा. उत्सव का मुख्य उद्देश्य तकनीकी दक्षता और सांस्कृतिक प्रतिभा को एक मंच पर लाकर छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था. इस दौरान हैकाथॉन, कोडिंग प्रतियोगिता, रोबोटिक्स प्रदर्शन और तकनीकी क्विज जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और नवोन्मेषी सोच का शानदार प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति और फैशन शो जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया. विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने कहा कि आरंभ 3.0 ने प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मिली सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है. उत्सव के दौरान विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विशेष सत्र और कार्यशालाएं भी छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हुईं. वहीं प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार नवाचारी प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाई.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन