ePaper

अब टीबी मरीजों को छह माह की ही दी जायेगी दवा

Updated at : 15 Jun 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
अब टीबी मरीजों को छह माह की ही दी जायेगी दवा

सदर अस्पताल परिसर में मौजूद जिला यक्ष्मा केंद्र में बीते शनिवार को बैठक जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार की अध्यक्षता की गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर अस्पताल परिसर में मौजूद जिला यक्ष्मा केंद्र में बीते शनिवार को बैठक जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार की अध्यक्षता की गयी. बैठक में भारत सरकार की ओर से जारी बीपीएएलएम रेजिमेन दवा पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया गया कि पूर्व में टीबी के मरीजों को एमडीआर दवा जो 18 माह, 11 माह और 6 माह दी जाती थी, लेकिन अब भारत सरकार के अनुसार एमडीआर के नये मरीजों को दवा बीपीएएलएम रेजिमेन के अनुसार 6 माह का ही दी जायेगी. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कुमार ने कहा कि अब जो भी मरीज आये तो उक्त मरीजों को भारत सरकार जो नया दिशा-निर्देश दिया गया उसकी जानकारी दे और नियम के अनुसार मरीजों को दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में मौजूद पर्यवेक्षकों ने बताया कि सरकार दिशा-निर्देश मिलने के बाद उसपर अमल करते हुए अलीगंज प्रखंड के एक मरीज को 5 जून को दवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार का दिशा-निर्देश मिलने बाद यह पहला मरीज है जिसे बीपीएएलएम रेजिमेन के तहत दवा उपलब्ध कराया गया है. बैठक में विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, राकेश नवीन कुमार, भंडारपाल राजेश कुमार, हरेंद्र कुमार प्रर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन