पांच वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेली रह रही महिला की संदेहास्पद अवस्था में मौत

Updated:
विज्ञापन
पांच वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेली रह रही महिला की संदेहास्पद अवस्था में मौत

थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित सहिया गांव में अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेली रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित सहिया गांव में अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेली रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह व सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी भिखारी यादव की पत्नी सीमा देवी (25वर्ष) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ घर में अकेली रह रही थी. उसका पति भिखारी यादव पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है. कैसे और किस अवस्था में मृत्यु हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है. इस कारण उसकी मौत हुई है. पुलिस ने लोगों से मृतिका के पति को व मायके बेलहर थानाक्षेत्र के बेला में रहने वालों से संपर्क कर विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद मृतिका के मायके वाले सहिया गांव पहुंचे. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत के संदर्भ में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस ने अपने स्तर से जांच- पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन