चकाई की बेटी सृष्टि साह को बीपीएससी में सफलता के बाद मिला नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र के साथ सृष्टि साह | Prabhat Khabar Network
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में सफल चकाई की बेटी सृष्टि साह को पटना में नियुक्ति पत्र मिला। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जमुई : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली चकाई की बेटी सृष्टि साह को गुरुवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सृष्टि ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित चकाई क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2009 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. समारोह में राज्य सरकार के मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आम लोगों की सेवा करने का संदेश दिया गया.
मेहनत से हासिल की सफलता
सृष्टि साह की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी. भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि चकाई जैसे ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि सृष्टि की सफलता से चकाई के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नया उत्साह पैदा हुआ है. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रशिक्षण के बाद होगी पदस्थापना
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सृष्टि साह को प्रशिक्षण और पदस्थापन दिया जायेगा. उनकी सफलता से चकाई क्षेत्र के लोगों में गौरव और खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By श्याम सिंह तोमर
श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







