छात्रों के लिये शिक्षा के साथ खेलकूद आवश्यक: श्यामन घोष

Updated at :29 Jan 2025 7:42 PM
विज्ञापन
छात्रों के लिये शिक्षा के साथ खेलकूद आवश्यक: श्यामन घोष

थाना क्षेत्र स्थित समारिटन स्कूल सिमुलतला की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र स्थित समारिटन स्कूल सिमुलतला की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया. जानकारी देते समारिटन वेलफेयर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के निदेशक श्यामन घोष ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं की पी-गैसस, ग्रिफिन, फीनिक्स और ड्रेगन नामक चार टीम बनायी गयी थी. फिनिक्स की टीम ने सबसे ज्यादा अंक लाकर ट्राॅफी जीतने में सफल रहें. द्वितीय स्थान पर ड्रैगन की टीम रही, जबकि तृतीय स्थान पर पी-गैसस टीम रही और चौथे स्थान ग्रिफिन टीम को मिला. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिये शिक्षा के साथ खेल-कूद आवश्यक होता है. छात्रों के समुचित विकास के मद्देनजर ही इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है. मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया अरुण झा ने कहा कि छात्र खेलकूद में भी बढ़िया कर अपना भविष्य बना सकते है. वर्तमान समय में सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने को लेकर कई तरह की योजना चला रही है. प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, चम्मच दौड़, सूई-धागा दौड़, थ्री लेग दौड़, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, रिले दौड़, जैबलिन, शॉर्ट पुट थ्रो सहित अन्य कई तरह की स्पर्धा का आयोजन किया गया था. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया दिया. मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुभाशीष घोष, प्राचार्य स्वेता हांसदा, चंदना घोष, शिक्षक विशाल कुमार, अमन कुमार, कृष्ण पासवान, सुभाष साह, कोमल कुमारी, चांदनी मरांडी, रेणु कुमारी, काली प्रसाद, नैंसी कुमारी, अनिशा कुमारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन