देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

गिद्धौर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिद्धौर. गिद्धौर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव में सुखदेव पासवान, पिता स्व. माधो पासवान के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जाता है. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने उक्त घर में छापेमारी की. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि इस दौरान उसके घर से प्लास्टिक बोतल में लगभग 02 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान सुखदेव पासवान को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रंजित कुमार, सिपाही नीतीश कुमार, सीताराम मांझी, केशो प्रसाद यादव सहित अन्य जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




