Jamui News : वज्रपात की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की झुलस कर मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 9:57 PM

विज्ञापन

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पंजिया गांव की घटना

विज्ञापन

सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछनरिया पंचायत के पंजिया गांव में बीते गुरुवार की शाम हल्की बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोली पंचायत के मुडवरो गांव निवासी चंद्रवती देवी की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई. सोनम दो दिन पूर्व ही पंजिया स्थित अपने नानी घर आयी थी. उसके मामा लालू यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे सोनम घर से बाहर खेत की ओर गयी थी. इसी बीच हल्की बारिश होने लगी और वज्रपात हुआ. सोनम वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गयी. खेत में गिरी सोनम को फौरन स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी. चरकापत्थर थाना से आये एसआइ उपेंद्र कुमार राम मौके पर पहुंचे. आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को जमुई भेजा. उन्होंने बताया कि लगभग 4 बजे हुए वज्रपात की चपेट में आने से सोनम की मौत हुई है. इधर सोनम की मौत की खबर से उसके नानी घर व उसके अपने घर में कोहराम मच गया. परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन