महिसौड़ी रोड पर भीषण जाम, घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :15 Apr 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के महिसौड़ी रोड में बुधवार संध्या भीषण जाम लगने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.
विज्ञापन
जमुई . शहर के महिसौड़ी रोड में बुधवार संध्या भीषण जाम लगने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि वाहनों की लंबी कतारें घंटों तक रेंगती रहीं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, अतिथि पैलेस चौक से लेकर महिसौड़ी चौक तक वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया और शाम 7 बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी.
एंबुलेंस तक फंसी, मरीज परेशान
जाम के कारण कई एंबुलेंस और शव वाहन भी रास्ते में फंस गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए. मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बताते चलें कि महिसौड़ी रोड शहर की एक अहम सड़क है, जो जमुई को लखीसराय सहित अन्य जिलों से जोड़ती है. इसी मार्ग से सदर अस्पताल, निजी अस्पतालों और कई क्लीनिकों तक मरीज पहुंचते हैं. सड़क किनारे बड़े शोरूम और शॉपिंग मॉल होने के कारण यहां दिनभर भीड़भाड़ बनी रहती है.जाम के पीछे ये हैं मुख्य कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार, अव्यवस्थित पार्किंग और लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. लोगों ने प्रशासन से इसे लेकर जल्द-से-जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती, अवैध पार्किंग पर सख्ती और सड़क चौड़ीकरण जैसे उपाय लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




