खैरा जनता दरबार में पहुंचे भूमि विवाद के 7 मामले, एक का मौके पर हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीओ | Prabhat Khabar Network

जनता दरबार में फरियाद सुनते सीओ | Prabhat Khabar Network

जमुई के खैरा प्रखंड में भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया गया. इस दरबार में 7 मामले पहुंचे, जिनमें से एक का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. बाकी 6 मामलों के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Jamui Land Dispute: खैरा (जमुई). प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने सभी मामलों की सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

सात मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल सात मामले सामने आए. इनमें जीत झिगोई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह बनाम अशोक कुमार के मामले का दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

छह मामलों में जांच के निर्देश

शेष छह मामलों में अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों को स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हर सप्ताह लग रहा है जनता दरबार

अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रखंड की 22 पंचायतों में लंबे समय से भूमि विवाद के कई मामले लंबित हैं. इन विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके.

राजस्व एवं पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

Jamui Land Dispute: जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी शिव शंकर राय, खैरा थाना की पुलिस अवर निरीक्षक वीणा कुमारी, गरही थाना की पुलिस अवर निरीक्षक शोभा कुमारी, प्रधान सहायक सुभिन्द्र सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
गुलशन कश्यप

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन