जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें : डीसीएलआर

Updated at : 09 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें : डीसीएलआर

अपर समाहर्ता भूमि सुधार सह चकाई प्रखंड के मेंटर सुजीत कुमार गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

चकाई. अपर समाहर्ता भूमि सुधार सह चकाई प्रखंड के मेंटर सुजीत कुमार गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ मनीष आनंद, बीपीआरओ संजय कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीडीपीओ केशव कुमार सुमन, अकाउंटेंट सतीश कुमार सहित कृषि, मनरेगा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. समीक्षा के दौरान जनगणना कार्य की स्थिति का आकलन किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत निष्क्रिय कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. अंचल कार्यालय में परिमार्जन एवं म्यूटेशन कार्यों को तेज गति से पूरा करने, आवास योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा मनरेगा, स्वच्छता अभियान एवं आरटीपीएस के लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. डीसीएलआर ने बताया कि आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान जल्द किया जायेगा. राशि उपलब्ध होते ही लाभुकों के खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक माह प्रखंड मुख्यालय में सभी विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के विरुद्ध जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन