प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई समीक्षा, तीन दिसंबर को होगा मतदान

पैक्स चुनाव को ले प्रत्याशियों में काफी सरगर्मी देखी जा रही है. गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर, गंगरा, पतसंडा, मौरा पैक्स को लेकर 21 नवंबर तक नामांकन का परचा भरा गया.
गिद्धौर. पैक्स चुनाव को ले प्रत्याशियों में काफी सरगर्मी देखी जा रही है. गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर, गंगरा, पतसंडा, मौरा पैक्स को लेकर 21 नवंबर तक नामांकन का परचा भरा गया. जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गयी. अभ्यर्थी 26 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे और इसी दिन शाम में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जायेगा. उन्होंने आगामी तीन दिसबंर को मतदान कराया जायेगा और मतदान समाप्ति होते ही इसी दिन शाम को मतगणना कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










