ePaper

महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में किया हंगामा

Updated at : 17 Jun 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में किया हंगामा

थाना क्षेत्र के बैजला गांव निवासी गोकुल यादव सहित उनके परिजनों ने मंगलवार को बस स्टैंड स्थित इमरजेंसी अस्पताल परिसर में हंगामा किया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बैजला गांव निवासी गोकुल यादव सहित उनके परिजनों ने मंगलवार को बस स्टैंड स्थित इमरजेंसी अस्पताल परिसर में हंगामा किया. आक्रोशित गोकुल यादव ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को सोमवार को रेफरल अस्पताल लाया था. तभी वहां रहे बिचौलिया ने बहला-फुसलाकर कर मेरी पत्नी को शहर के इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया. भर्ती होने के बाद ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच कराने के बाद बताया कि तुरंत ऑपरेशन करना आवश्यक है. इसके लिए 32 हजार जमा करने को कहा. फिर दवा आदि के नाम पर मुझसे रुपये लिये. कुल 45 हजार रुपये ले लिये. ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद मेरी पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी, देर रात अस्पताल प्रबंधन के द्वारा आनन-फानन में मेरी पत्नी को एक एंबुलेंस में लादकर जमुई भेज दिया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण ही मेरी पत्नी की मौत हो गई. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह बताया कि इससे संबंधित कोई आवेदन अब तक पुलिस को नहीं मिली है. आवेदन मिलने के बाद ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. प्रसव पीड़िता के परिजनों के द्वारा हंगामा किये जाते ही इमरजेंसी अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी अस्पताल में तालाबंदी कर निकल गये. इस संंबंध में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत का प्रयास किया गया और अस्पताल के साइन बोर्ड़ पर रहे मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया तो सभी नंबर बंद पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन