ePaper

आग से झुलसकर गर्भवती घायल, भर्ती

Updated at : 25 Dec 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसकर गर्भवती घायल, भर्ती

नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह मोहल्ला में गुरुवार को आग तापने के दौरान एक गर्भवती महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह मोहल्ला में गुरुवार को आग तापने के दौरान एक गर्भवती महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. महिला हांसडीह मोहल्ला निवासी सकिंद्र गोस्वामी की पुत्री पार्वती देवी है. परिजन ने बताया कि पार्वती देवी आठ माह की गर्भवती हैं. कड़ाके की ठंड से बचने को लेकर घर में बोरसी से आग ताप रही थी. इसी दौरान आग उसके कपड़े में पकड़ लिया. जब तक पार्वती तथा उसके परिजन कुछ समझ पाते तब तक पार्वती आग की चपेट में आ गयी. जिससे उसका दोनों पैर झुलस गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन