गिद्धौर के चार पैक्सों में तीन दिसंबर को होगा मतदान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 10:29 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्सों पतसंडा, रतनपुर, गंगरा, मौरा पंचायत में आगामी 03 दिसंबर को मतदान होना है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्सों पतसंडा, रतनपुर, गंगरा, मौरा पंचायत में आगामी 03 दिसंबर को मतदान होना है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने बताया निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से मतदान सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी की जा रही है. मतदान को लेकर 10 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान को लेकर विभागीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. प्रशासन स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को प्रतिबद्ध है. चुनाव को लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. मतदान कर्मियों के साथ-साथ मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. इस पैक्स चुनाव में प्रखंड के चारों पैक्स सीट पर अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद को लेकर कुल 5759 हजार मतदाता सुबह 07 बजे से शाम 03 बजे तक मतदान करेंगे. रतनपुर पैक्स के लिए प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में तीन मतदान केंद्र, पतसंडा पैक्स के लिए पैक्स भवन पतसंडा में भी तीन मतदान केंद्र, मौरा पैक्स के लिए पैक्स भवन मौरा में दो मतदान केंद्र, गंगरा पैक्स के लिए पैक्स भवन गंगरा में दो मतदान केंद्र बनाया गया है. सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस की तैनाती की जा रही है. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन